PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का पैसा नए साल जनवरी के पहले सप्ताह में आ सकता है
pm kisan samman nidhi 13 kist | pm kisan samman nidhi kyc| pm kisan status kyc| pm kisan.gov.in registration| pm kisan samman nidhi 11 kist | pm kisan samman nidhi yojana 8 kist check| pm kisan samman nidhi problem| pm kisan samman nidhi 12 kist,
PM Kisan Samman Nidhi Yojana:पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का पैसा नए साल जनवरी के पहले सप्ताह में आ सकता है. अगर आप भी समय पर अपने खाते में पैसा लेना चाहते हैं, तो ई-केवाईसी जरूर करवा ले.
PM Kisan: नए साल में करोड़ों किसानों को मिलेगा तोहफा, इस दिन जारी होगी 13वीं किस्त! खाते में आएंगे 2000-2000
नियम के तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में संभावना है कि नए साल में 13वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी जा सकती है।
PM Kisan Yojana 2023: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 12 करोड़ लाभार्थी किसानों के लिए खुशखबरी है। नए साल में किसानों को 13वीं किस्त का तोहफा मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए साल में 26 जनवरी से पहले योजना की 13वीं किस्त जारी की जा सकती है। चुंकी पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी ने 1 जनवरी 2022 को किस्त जारी की थी, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल भी 1 जनवरी या पहले सप्ताह में अगली किस्त जारी की जा सकती है, हालांकि अभी तक सरकार द्वारा तारीख की पुष्टि होना बाकी है।
13वीं किस्त से पहले किसान ध्यान दें कि अगर आपने अभी तक इस योजना के लिए भूलेखों का सत्यापन और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो जल्द से जल्द करा लें, वर्ना 13वीं किस्त से आपको वंचित रखा जा सकता है। योजना के तहत इसका लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका भूलेख वेरिफिकेशन और KYC पूरी हो चुका है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। खबर है कि जनवरी महीने के पहले सप्ताह में किस्त जारी हो सकती है। OTP आधारित eKYC , PM Kisan Portal से यह किया जा सकता है। किसान बायोमेट्रिक आधारित eKYCके लिए निकटतम सीएससी केंद्र जा सकते हैं। इसके तहत करोड़ों लाभार्थियों के खातों में 2000-2000 भेजे जाएंगे।
जनवरी में अगली किस्त आने की संभावना
दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6000 रुपये सालाना दिए जाते है। ये राशि हर चार महीने के अंतराल में दो -दो हजार रुपये करके तीन किस्तें में किसानों के खाते में ट्रांसफर होती है। नियम के तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में संभावना है कि नए साल में 13वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी जा सकती है।
पीएम किसान योजना क्या है ?
गौरतलब है कि पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) योजना के तहत सरकार 2,000 रुपये की तीन किस्त यानी 6000 रुपये सालाना किसानों को देती है। सरकार द्वारा हर 4 महीने में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं। इसके तहत केंद्र सरकार 2 हेक्टेयर तक जमीन वाले किसानों को सालाना 6000 रुपये भेजती है। यह पैसा डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में पहुंचता है।अधिक जानकारी के लिए किसान आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर अपडेट चेक करते रहें।
PM Kisan साइट पर चेक करें खाता
- सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- अब ‘Farmers Corner’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद लाभार्थी सूची (Beneficiary Status) पर क्लिक करें।
- अब अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें।
- फिर ‘Get Report’ ऑप्शन पर क्लिक करने पर पूरी लिस्ट खुलेगी।
- किसान इस लिस्ट में आप अपनी किस्त का विवरण देख सकते हैं।
- वही दाएं हाथ पर आपको सबसे ऊपर eKYC लिखा भी मिलेगा, इस पर क्लिक करके आप अपना आधार नंबर डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद AADHAAR से लिंक मोबाइल नंबर डालें और OTP डालें।अगर सबकुछ ठीक रहा तो eKYC पूरी हो जाएगी वरना Invalid लिख कर आएगा।
